HomeDhanbadRailwayधनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, 8 लाख...

धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, 8 लाख रुपए से अधिक का वसूला गया जुर्माना

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में रविवार को बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया| इसी क्रम मे मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया |

8 लाख रुपए से अधिक का वसूला गया जुर्माना

इस अभियान के तहत कुल 1609 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 08 लाख 98 हज़ार 680 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई |

चेकिंग अभियान में 174 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था | चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया |मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया |

इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना हैI

Most Popular