आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर TMC नेता पद से हटाए गए

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क / कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के चकदह शहर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उपाध्यक्ष नारायण मंडल का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, नारायण मंडल ने वीडियो के अपने होने की बात स्वीकार कर ली है। इसके बाद पार्टी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंडल को उनके पद से हटा दिया है। चकदह शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष देबकृष्ण मजूमदार ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि की और बताया कि मंडल को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

भू-माफिया और ब्लैकमेलिंग के आरोप

इस बीच, इलाके के निवासियों ने नारायण मंडल की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय निवासी डॉ. दिवाकर चक्रवर्ती ने मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि नारायण मंडल भू-माफियाओं और भू-विभाग के कुछ अधिकारियों के लगातार संपर्क में थे।

आरोप है कि वह महिलाओं को प्रलोभन देकर विभिन्न होटलों में ले जाकर अधिकारियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे और बाद में ब्लैकमेल करके मोटी रकम कमाते थे। डॉक्टर का यह भी दावा है कि इस अवैध कमाई में कई अन्य लोगों का भी हिस्सा होता था।

Share This Article