अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया गया था: रघुवर दास

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर।आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे काला अध्याय के रूप में जाना जाता है। आज ही के दिन भ्रष्टाचार, शिक्षा में गिरावट और अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया गया था। इसमें श्रद्धेय अटल जी, आडवाणी जी, मोरारजी भाई और जयप्रकाश जी समेत देश के विपक्षी नेताओं, आरएसएस व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को जेल में ठुंस दिया गया। प्रेस को झुकाया गया, उस पर सेंसरशिप लगायी गयी। जो भी आवाज आपातकाल के खिलाफ थी, उन सब को कुचलने का काम किया गया चाहे नेता हो या अभिनेता। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहीं। वे भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा ‘काला दिवस’ के रूप में स्मरण करते हुए बंगाल क्लब के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पंच निष्ठा में एक निष्ठा मजबूत लोकतंत्र भी है। इसी लोकतंत्र की भावना को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की के आदर्शों के अनुरूप मोदी जी ने अपने 8 साल के शासन काल में अपनी नीतियों और योजनाओं से चरितार्थ किया है। आज लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत है कि मैं अनुभव करता हूं कि कांग्रेस हो या कोई दल या कोई नेता, प्रजातांत्रिक मूल्यों के खिलाफ जाकर आपातकाल जैसी परिस्थिति फिर से पैदा करने का साहस नहीं करेगा। इससे पहले आपातकाल के दौरान जेल में यातनाएं सहने वाले राम प्रवीण पांडेय, हरेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार अवस्थी , मुन्ना रजक को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो एवं पूर्व विधायक मेनका सरदार, रीता मिश्रा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव जी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *