कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। देशभर में आज पुलिस बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
हर जिले में छात्र एकत्र होकर पढ़ेंगे मांगें
सीजेपी ने अपील की है कि छात्र संघों को हर जिले में एकत्र होकर छात्रों की मांगें पढ़नी होंगी। अनुमति व व्यवस्था करनी होगी। वहीं, उग्र आंदोलन को देखते हुए देशभर में सुरक्ष व्यवस्था टाइट रखी गई है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रोटेस्ट- अभिजीत दीपके
सीजेपी के चीफ अभिजीत दीपके ने कहा, हमारा प्रोटेस्ट तब तक चलता रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान रिजाइन नहीं करते हैं। सोनम सर ने अपना हंगर स्ट्राइक तोड़ दिया है, इससे हमें बहुत ही खुशी और राहत मिली है, क्योंकि सोनम सर की लाइफ इस देश के लिए बहुत ज्यादा कीमती है। हमारा प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर वैसे ही चलता रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते। सोनम सर का जो सैक्रिफाइस रहा है इन 26 दिनों का उसे हम वेस्ट नहीं जाने देंगे। दिल्ली पुलिस ने ब्रूटेलिटी करी है स्टूडेंट्स के अगेंस्ट, उन स्टूडेंट्स की जो सैक्रिफाइस थी, उन्हें हम वेस्ट नहीं जाने देंगे।
सरकार के प्रतिनिधियों का जंतर-मंतर पर आने से इनकार-सीजेपी
सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरकार के प्रतिनिधियों ने जंतर-मंतर पर आने से मना कर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभी भी मंत्री जितेंद्र सिंह बोल रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर पर बातचीत के लिए बुलाया। आशुतोष ने जनता से हामी भरवाते हुए पूछा कि जाना चाहिए की नहीं।
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज सुबह 7.30 बजे से लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक समेत 17 स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। यह बंदी अगले आदेश तक लागू रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कौन-कौन स्टेशन रहेंगे बंदः-
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केंद्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
17. झंडेवालान

