डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : रामचन्द्रपुर और चांडिल के बीच की 2 लाख 20 हज़ार वोल्ट की हाईटेंशन मेन लाइन में आज शनिवार को मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस वजह से शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
बिजली विभाग के जीएम अजीत कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस की इस खास वजह से कई ग्रिड्स से जुड़े इलाकों में दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसमें मानगो का बालीगुमा पावर ग्रिड, गोलमुरी पावर ग्रिड, मानिकुई पावर ग्रिड, आदित्यपुर पावर ग्रिड और राज खरसावां पावर ग्रिड शामिल हैं।
इसका सीधा असर मानगो, गोलमुरी, आदित्यपुर और राजनगर जैसे बड़े इलाकों पर पड़ेगा। इन क्षेत्रों के सभी घरों, दुकानों और छोटे-बड़े उद्योगों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान अपनी ज़रूरी तैयारियां पहले से कर लें ताकि उन्हें असुविधा न हो। विभाग का कहना है कि यह मेंटेनेंस का काम बिजली सप्लाई को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए बेहद ज़रूरी है।

