आज देश मना रहा है गणेश चतुर्थी का त्यौहार : PM ने देशवासियों को दी मंगलकामनाएं
1 min read
मिरर मीडिया : पूरा देश आज गणेश उत्सव मना रहा है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी आज है। पैराणिक मान्यता है इस दिन गणपति का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इस दिन को भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियो को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है
देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!
ऐसे में आज से 10 दिनों तक पूरे देश में गणेशोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा की जाएगी।
इस साल, गणेश चतुर्थी 19 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है और गणेश विसर्जन 10 दिन बाद यानी 28 सितंबर, बृहस्पतिवार को होगा। चतुर्थी तिथि की 19 सितंबर यानी आज दिन में 1 बजकर 43 मिनट तक है।
पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन दोपहर के समय हुआ था। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन दोपहर का समय गणपति की स्थापना और पूजा के लिए सबसे शुभ माना गया है। पंचांग के अनुसार, 19 सितंबर 2023 को गणपति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11.01 बजे से दोपहर 01.28 बजे तक का है।