आज होगी चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग : पर क्या है दहशत के वो 15 से 17 मिनट जिसके बाद जीत जाएंगे हम
1 min read
मिरर मीडिया : आज पूरा देश भारत की सफलता को आँखें लगाए देख रहा है। भारत चाँद के उस साउथ पोल पर कदम रखने वाला है जहाँ आज तक किसी देश ने नहीं किया है। चन्द्रमा पृथ्वी से 3 लाख 83 हजार 400 किलोमीटर दूर है। जबकि आज तक किसी देश ने दक्षिण ध्रुव में सफल लैंडिंग नहीं की है।
बता दें कि चन्द्रमा पर कोई भी मैप नहीं होता है। वहीं साउथ पोल पर लैंडिंग को लेकर वो आखिरी का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है जहाँ इसरो से कमांड नहीं मिलेगा। यानी लैंडर को स्वतः ख़ुद ही लैंडिंग की जगह चुनना होगा है अगर वह जगह गड्ढे से भरा या कुछ दिक्कतों वाली होगी तो कुछ ही सेकंड में उसे निर्णय लेकर दूसरी जगह तलाश करना होगा और फिर दोबारा लैंडिंग करना होगा। हालांकि लेंडर का सॉफ्टवेयर ख़ुद फैसला लेने में सक्षम है।
कुल मिलाकर आखिरी के 15 से 17 मिनट काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। हालांकि इसरो ने इस बार काफी तैयारियां की है। 23 अगस्त को 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान 3 दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। फिलहाल चन्द्रमा से 25 किलोमीटर की दुरी पर लैंडर है।