मिरर मीडिया : टोक्यो ओलिंपिक्स 2020 के आज तीसरे दिन भारत के लिए अच्छी रही। पीवी सिंधु ने अपने पहले मैच में आसानी से इजराल की पोलीकरपोवा को 21- 7, 21- 10 से हरा दिया है। रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट और भारतीय स्टार पीवी सिंधु ने महज 13 मिनट में अपने पहले मुकाबले के पहले गेम को 21-7 से जीत लिया।इधर भारत ने दूसरे दिन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के सिल्वर के साथ अपने मेडल का खाता खोल लिया है। आज भी भारत कई खेलों में हिस्सा लेगा।
रविवार को टोक्यो ओलिंपिक में मैरीकॉम, पीवी सिंधु और जी साथियान जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, हॉकी, मुक्केबाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस और स्विमिंग में अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं। इसके अलावा सेलिंग, नौकायान, कलात्मक जिमनास्टिक्स और स्विमिंग में भी भारत अपना दम दिखाएगा। इसके साथ ही भारतीय रोइंग टीम अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने रेपचेज रेस के जरिए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।