एलबीएसएम कॉलेज में कल एक दिवसीय सिम्पोजियम, लगेगी पुस्तकों की प्रदर्शनी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : 29 अप्रैल को लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में साहित्य अकादमी एलबीएसएम कॉलेज व आल इंडिया संथाली राइटर्स असोसिएसन के संयुक्त तत्वाधान में कई साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसमें ट्रेंड्स ऑफ़ फिक्शन राइटिंग इन संथाली लिटरेचर विषय पर परिसंवाद, जिसमें देश भर से जुड़े विद्वानों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावे अस्मिता कार्यक्रम में 6 संथाली लेखिका भाग लेंगी। थ्रू माय विंडो कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उदघाटन सत्र के साथ तीन तकनीकी सत्र होंगे। जिसमें 11विद्वान अपने पेपर प्रस्तुत करेंगे। उदघाटन सत्र में साहित्य अकादमी के मिहिर कुमार साहू, मदन मोहन सोरेन, डॉ अशोक कुमार झा, चैतन्य प्रसाद मांझी, लक्ष्मण किस्कू, रविंद्र नाथ मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। तत्पश्चात तकनीकी सत्र होगा। इस अवसर पर साहित्य अकादमी की संथाली, मैथिली, हिंदी, बांग्ला आदि पुस्तकों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *