मिरर मीडिया : कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।


अधिसूचना के मुताबिक धनबाद के कार्यपालक दण्डधिकारी के पद पर कार्यरत अमर प्रसाद को साहेबगंज के जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरण किया गया है। जबकि योगेंद्र प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए धनबाद के विशिष्ठ अनुभाजन पदाधिकारी के पद ओर पदस्थापित किया गया है। वहीं कमलकान्त गुप्ता को धनबाद के नए अपर जिला दण्डधिकारी (विधि व्यवस्था) बनाया गया है।


 
			 
			 
                                 
                             