HomeUncategorizedतबादला : झारखंड राज्य के 6 आइपीएस अधिकारियों का तबादला

तबादला : झारखंड राज्य के 6 आइपीएस अधिकारियों का तबादला

मिरर मीडिया : झारखंड राज्य में 6 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें कुछ प्रोन्नती के साथ स्थानांतरण किया गया है। इस बाबत झारखंड राज्य सरकार गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।  जारी की गई अधिसूचना के तहत एसडीपीओ मोदीनगर के विजय शंकर को सिटी एसपी जमशेदपुर बनाया गया है। रांची कोतवाली एएसपी मुकेश कुमार लुणावत को जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है।

वहीं जैप-1 के कमांडेंट अनीश गुप्ता को रांची रेंज का डीआइजी बनाया गया है। वहीं प्रतीक्षारत अजय लिंडा को कोल्हान प्रमंडल का डीआइजी बनाया गया है। जबकि शम्स तबरेज को डीआइजी बजट बनाया गया है। जबकि दीपक कुमार सिंह को होमगार्ड का डीआइजी बनाया गया है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular