परिवहन विभाग की टीम ने स्कूलों में की वाहनों की जाँच, 91 हजार 650 रुपये का जुर्माना

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य के निर्देश पर आज परिवहन विभाग की टीम ने मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार के नेतृत्व में जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिगवाडीह तथा जे.के. सिन्हा मेमोरियल स्कूल ऑफ लर्निंग में वाहनों के आवश्यक कागजातों की जांच की गयी।

मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले वाहनों से जांच के क्रम में कार्रवाई करते हुए कुल 91650/- रुपये का जुर्माना किया गया। साथ में सभी वाहनों के कागजात सही करने तथा सभी वाहनों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस डिवाइस लगाने का निर्देश दिया गया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार तथा स्कूल के संचालक उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article