हर घर तिरंगा : गली-मोहल्लों का किया भ्रमण, घरों में लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त की अवधि में अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने का निर्देश प्राप्त है। इस आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा सभी मुखियाओं व पंचायत सचिवों को हर घर तिरंगा झंडा लहराने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज उत्तरी ईचड़ा पंचायत के मुखिया मनजीत सिंह उर्फ लेदा द्वारा पंचायत मुख्यालय से स्कूली बच्चों व पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम वासियों के संग अभियान चलाया गया। पंचायत के सभी टोलों का भ्रमण किया गया और सभी के घरों में झण्डा लगाया गया। मौके पर मुखिया द्वारा बताया गया कि सरकार के द्वारा आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश प्राप्त है तथा नागरिकों के एकता, देशभक्ति की भावना बढ़ाने व देश के स्वतंत्रता संग्राम को याद करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान आयोजित करने का निर्देश प्राप्त है। इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय झंडे को फहराने के लिए प्रेरित किया जाना है। मौके पर पंचायत सचिव कानु राम हांसदा, सुभाष चन्द्र सिंह, सभी पंचायत के वार्ड सदस्य, आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *