विधायक ढुल्लू महतो के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

मिरर मीडिया : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इस मोटरसाइकिल रैली में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद पीएन सिंह के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे। यह मोटरसाइकिल रैली बाघमारा से निकलकर बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचा। जहां पर सभा का आयोजन किया गया। हालांकि मोटरसाइकिल रैली के दौरान लोगों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

वही मीडिया से बातचीत के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो चुके है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की हैं। इस दौरान विभिन्न तरीकों से लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। लोगों बहुत ही हर्ष और उल्लास हैं।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles