कोयला कारोबारी बुधन मंडल हत्या मामले में दो आरोपितों का आत्मसमर्पण

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: कोयला कारोबारी बुधन मंडल की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपित प्रमोद सिंह और विपिन तिवारी ने आज धनबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना सितंबर 2024 में कोयले के कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान हुई थी, जिसमें गोली लगने से बुधन मंडल की मौत हो गई थी।

इस हत्याकांड को लेकर धनसार थाना में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया था। अब आरोपितों के आत्मसमर्पण से मामले में नया मोड़ आ गया है।

पूर्व पार्षद मनोरंजन सिंह ने आरोपितों के बचाव में कहा कि उन्हें बेवजह फंसाया गया है और न्यायालय से उचित जांच की उम्मीद है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....