मुख्य अतिथि के तौर पर चेयरमैन एलएमसी पंकज कुमार दास हुए शामिल
मिरर मीडिया : शुक्रवार को टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट 2022 का आगाज किया गया। जिसमें क्लस्टर स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में राज्य के 10 डीएवी स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चेयरमैन एलएमसी पंकज कुमार दास के द्वारा डीएवी के झंडा फहराकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान टाटा डीएवी जामाडोबा के प्रधानाचार्य पीके मिश्रा, एच सी मिश्रा सहित अन्य शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज कुमार दास ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की जीवन में पढ़ाई के साथ ही खेल का भी उतना ही महत्व है। खेल सभी के जीवन शारीरिक मानसिक एवं सभी रूपों से विकास करने में मदद करता है।

वहीं टाटा डीएवी जामाडोबा के प्रधानाचार्य पीके मिश्रा ने बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं तो होती रहती है वहीं दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज किया गया है।

जिसमें जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर और धनबाद के DAV स्कूल के कई छात्रों ने भाग लिया। यहां पर जो विजेता होंगे वह जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहां के विजेताओं को राष्ट्र स्तरीय खेल टूर्नामेंट में अपने खेल के हुनर को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।