देवघर के मुख्य बाजार में फायरिंग : दो पुलिस जवान शहीद
1 min read
मिरर मीडिया : देवघर से फायरिंग की एक बड़ी खबर है जहाँ मुख्य बाजार अंडा पट्टी में गोलीबारी हुई है और इस गोलीबारी में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं।
बता दें कि दोनों जवान रवि मिश्रा और संतोष यादव साहिबगंज के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार वहां के मछली व्यवसाई को पहले से मारने की धमकी दी गई थी जिसे देखते हुए देवघर पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें दो अंगरक्षक दिए गए थे।
वहीं देर रात अपराधियों ने घटना को अंजाम देते हुए गोलीबारी की जिसमें दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई। इसमें जहाँ दो जवान शहीद हो गए वहीं एक गोली चलाने वाले एक अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा है।
इधर देवघर SP लगातार इस घटना की पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।