24 घंटे के भीतर अलीपुर चिड़ियाघर में दो बाघिनों की मौत

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क/कोलकाता : कोलकाता के मशहूर अलीपुर चिड़ियाघर में 24 घंटे के भीतर दो बाघिनों, पायल और रूपा, की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों की मौत उम्र-संबंधी बीमारियों के कारण हुई है।

सबसे पहले 17 साल की बाघिन पायल की मौत हुई। उसे ओडिशा के नंदनकानन से लाया गया था और वह काफी समय से बीमार थी। उसने खाना-पीना भी बंद कर दिया था। इसके 24 घंटे बाद, 21 साल की सफेद बाघिन रूपा ने भी दम तोड़ दिया। रूपा का जन्म इसी चिड़ियाघर में हुआ था। वह कई बीमारियों से जूझ रही थी और उसके एक पैर में लकवा भी मार गया था।

चिड़ियाघर प्रशासन ने मौत के सही कारणों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है और दोनों बाघिनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि, वन विभाग के सूत्रों ने पुष्टि की है कि उनकी मौत बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुई।

Advertisement
Share This Article