आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहतदो छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए मिला चेक

mirrormedia
1 Min Read

90 मिनट की दूरी अब 20 मिनट में तय करेगी पुष्पा और प्रिया

मिरर मीडिया : गोविंदपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत की पुष्पा हेम्ब्रम पिता मोहन हेम्ब्रम और प्रिया कुमारी, पिता सुरन हेम्ब्रम को आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान साइकिल खरीदने के लिए 4500 रुपए का चेक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी और सहायक श्रमायुक्त रंजीत कुमार द्वारा प्रदान किया गया।[su_image_carousel source=”media: 51111,51110″ limit=”22″ crop=”none”]

चेक मिलने के बाद दोनों छात्राओं ने बताया कि वे बागसुमा के एनएन हाई स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल से घर की दूरी 6 किलोमीटर से अधिक है। पैदल स्कूल जाने में लगभग 90 मिनट लग जाते हैं और इसके कारण कभी-कभी क्लास भी छूट जाती है।

अब इस राशि से वे अपने लिए साइकिल खरीदेंगे और 90 मिनट की दूरी को 20 मिनट में तय करेंगी। जल्दी स्कूल पहुंच कर अन्य एक्टिविटी में भी हिस्सा ले सकेंगी।

दोनों छात्राओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रति आभार व्यक्त किया और खुशी-खुशी शिविर से निकलकर अपने घर की ओर प्रस्थान किया।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *