मिरर मीडिया : झारखंड के रांची में बुधवार 29 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू होने जा रहा है। बता दें कि रांची के मोराबादी मैदान में यह व्यापार मेला लगा है। व्यापार मेले का उद्घाटन बुधवार की शाम 5 बजे होगा।
जानकारी के अनुसार मेले में 450 शिल्पकार अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगाएंगे जहाँ लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं मेले में कुल 175 स्टॉल लगाए गए हैं।