सरकार की महत्वकांक्षी योजना में स्वयं सहायता समूह को 24 लाख रुपए ऋण, स्कूली छात्रों को साइकिल समेत विभिन्न लाभुकों के बीच कंबल, धोती-साड़ी एवं पौधे का वितरण

mirrormedia
3 Min Read

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार : कल्याण मंच से जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया परिसंपत्तियों का वितरण

तोपचांची के ब्राह्मण्डीहा पंचायत में हुआ आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

मिरर मीडिया : राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे दिनांक 24 नवंबर से जिले की पंचायत, नगर निगम के वार्ड एवं चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड में *आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम की शुरुआत हो गई।[su_image_carousel source=”media: 51104,51104,51103″ limit=”22″ crop=”none”]

■इसी कड़ी में आज जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मण्डीहा पंचायत में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानिक जनों से अपील करते हुए कहा कि अपने पंचायत में आहुत कार्यक्रम से जुड़कर सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

■कैम्प के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कैंप में मौजूद कई योग्य लाभों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। परिसंपत्ति वितरण में स्वयं सहायता समूह को 24 लाख रुपए ऋण, स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल समेत अन्य लाभों के बीच धोती, साड़ी, कंबल, पौधा समेत अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

■आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कैंप में लगाए गए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल का जिला परिवहन पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी समेत विभिन्न पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया की अंतिम व्यक्ति के आवेदक को प्राप्त करने के बाद ही कैंप का समापन करें। कैंप में मौजूद मेडिकल टीम को निर्देशित किया गया कि जितने भी लोग इस कैंप में पहुंच रहें हैं उन सभी का एक न्यूनतम मेडिकल जांच की सुविधा अवश्य उपलब्ध कराएं साथ ही आवश्यकता अनुसार दवाइयों का भी वितरण करें।

■कैंप के दौरान कई लोगों को शिविर स्थल पर ही त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकार के योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिसमें मुख्य तौर पर सर्वजन पेंशन योजना का लाभ, राशन कार्ड का लाभ, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र का लाभ, आयुष्मान कार्ड निर्माण का लाभ समेत विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही कैंप में अबुआ आवास योजना को लेकर लगभग पांच सौ आवेदन प्राप्त हुए। वही गुरुजी क्रेडिट कार्ड को लेकर भी कई आवेदन प्राप्त हुए।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *