Homeदेशदेश में समान नागरिक संहिता जरूरी, तुष्टीकरण के बजाय संतुष्टिकारण के रास्ते...

देश में समान नागरिक संहिता जरूरी, तुष्टीकरण के बजाय संतुष्टिकारण के रास्ते पर चलेंगे हम : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में समान नागरिक संहिता को लेकर मंगलवार को भोपाल में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक घर के अंदर दो कानून नही चल सकता । अगर घर में परिवार के किसी एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे के लिए दूसरा कानून हो , तो वो परिवार कैसे चलेगा।
बता दे कि प्रधानमंत्री ने मुस्लिमो से अपील कर उन्हें समझाया कि राजनीतिक दल केवल अपने फायदे के लिए उन्हें बर्बाद कर रहे हैं। हकीकत यह है कि वे बस मुस्लमान –मुस्लमान करके अपना फायदा निकाल रहें हैं। अगर उन्होंने सच में काम किया होता तो आज देश के मुस्लिम परिवार शिक्षा व नौकरियों में पीछे नहीं होते।
साथ ही उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता की वकालत हम नही बल्कि भारतीय संविधान करता है।
भाजपा ने तय किया है कि वह तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के बजाय संतुष्टिकारण के रास्ते पर चलेगी।

Most Popular