धनबाद : NH-19 पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, किसान चौक ओवरब्रिज पर दो युवकों की दर्दनाक मौत

KK Sagar
1 Min Read

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक ओवरब्रिज पर हादसा, बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

धनबाद। नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित किसान चौक ओवरब्रिज के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या जेएच 10 बीटी 2693 पर सवार दो युवक लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....