‘आधार डेमोग्राफिक अपडेट कैम्प’ में 361 लोगों के आधार कार्ड में किया गया अपडेशन, शहर के 10 सीएससी में 18 दिसंबर तक शिविर का आयोजन

Manju
By Manju
3 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर में 10 कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) में 13 दिसंबर से 18 दिसंबर 2021 तक चलाये जा रहे ‘आधार डेमोग्राफिक अपडेट कैम्प’ में आज पहला दिन कुल 361 लोगों के आधार कार्ड अपडेट करने का कार्य किया गया। गौरतलब है कि शिविर के माध्यम से पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, फोन नम्बर, जन्मतिथि व ईमेल में सुधार करने का कार्य किया जा रहा है। सभी 10 सेंटर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सन्चालित किये जा रहे हैं जिसमें अपडेशन चार्ज के रूप में 50 रुपये देय है। जमशेदपुर वासियों से अपील है कि बड़ी संख्या में उक्त शिविरों में शामिल होकर अपने आधार कार्ड में अपडेशन का कार्य अवश्य करायें। वैध प्रमाण पत्रों में आवेदक का नाम अवश्य दर्ज होने चाहिए। फोटो कॉपी की जरूरत नहीं है, ओरिजिनल डॉक्यूमेंट स्कैन करके आपको वापस कर दिया जाएगा। बता दें कि नया आधार कार्ड बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अलग से कैम्प लगाए जाएंगे।

आधार डेमोग्राफिक अपडेट कैम्प’ में प्राप्त हुए आवेदन

  1. NH- 33, पंचायत भवन, देवघर, भिलाई पहाड़ी, जमशेदपुर- दिनेश गोप, 9263974474- (15 आवेदन)
  2. सी.एस.सी आधार डेमोग्राफिक अपडेट सेंटर, गडरुबासा, शंकोसाई रोड नं 5, नियर होंडा सर्विस सेंटर, डिमना रोड मानगो- विकास कुमार, 9308190199- (तकनिकी खराबी के कारण अपडेशन कार्य नहीं किया जा सका)
  3. आधार अपडेट सेंटर, नियर अपोलो टायर, ओल्ड पुरुलिया रोड, जाकिरनगर, नियर आजाद नगर थाना, मानगो, जमशेदपुर- मो. सद्दाम हुसैन, 7992253365- (67 आवेदन)
  4. सी.एस.सी आधार सेवा केंद्र, भाटिया बस्ती चौक, नियत भुवनेश्वरी काली मंदिर कदमा, जमशेदपुर- दिलीप कुमार गुप्ता, 8507579459- (47 आवेदन)
  5. प्रज्ञा केंद्र, ओल्ड सेक्टर मार्केट, टेल्को कॉलोनी, जमशेदपुर- अतुल सिंह, 8521048808/9122449970- (36 आवेदन)
  6. Nise Comport, हनुमान मंदिर रोड, खरंगाझार मार्केट, टेल्को, जमशेदपुर- संजय कुमार, 0657-2917622- (31 आवेदन)
  7. प्रज्ञा केंद्र, बागबेड़ा जगदीशपुर रोड, बागबेड़ा, जमशेदपुर- रमेश कुमार सिंह, 9334387073- (29 आवेदन)
  8. यशमेहुल सी.एस.सी सेंटर, बागबेड़ा, जेपी रोड बागबेड़ा कॉलोनी, नियर रोड नं 06, जमशेदपुर- अनिल नामता, 9031977214/7004411674- (35 आवेदन)

9.सीएससी आधार डेमोग्राफिक अपडेट सेंटर, नियर वायरलेस मैदान, काली मंदिर के सामने, बागबेड़ा, जमशेदपुर- चन्दन कुमार साहू, 8271270994- (76 आवेदन)

  1. प्रज्ञा केंद्र, नया बस्ती, बागबेड़ा, बड़ोदा घाट रोड, नियर बड़ोदा घाट नाला, बागबेड़ा, जमशेदपुर- रवि कुमार, 7004553960- (25 आवेदन)
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *