जमशेदपुर।उत्कल एसोसिएशन साकची परिसर में प्रभु जगन्नाथ मंदिर के चार दिवसीय विग्रह प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।27 दंपतियों के साथ 111 श्रद्धालुओं ने मंगल कलश लेकर साकची स्वर्णरेखा घाट से कलश में जल भरकर वापस जगन्नाथ मंदिर पहुंची। जिसके बाद विधि विधान से कलश स्थापना हुई। वैदिक मंत्रोचार के बीच अंकुर रोपन और जल यात्रा अधिवास अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। कलश शोभायात्रा में एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ सदस्यों ने सामुहिक रूप में हिस्सा लिया। प्रतिष्ठा समारोह में महासचिव तरुण कुमार महांती एवं उनके पत्नी यजमान थे। पंडित गोपीनाथ मिश्र ने सामुहिक रूप में पुजार्चना की। यह यज्ञ चार दिन तक चलेगा। 2 जुलाई को पुर्णाहुती होगी। इसके साथ ही श्री जगन्नाथ जी की नवयौवन दर्शन तथा नेत्रोत्सव पुजा अर्चना की गई।