वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार, 6 दोपहिया बरामद

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर :दोपहिया वाहन चोर गिरोह का गोलमुरी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बुधवार को पुलिस ने गिरोह के 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्‍जे से 6 दोपहिया वाहन बरामद किए है। गिरफ्तार लोगों में गोलमुरी टूईलाडुंगरी 125 बी ब्लॉक निवासी अमित मुंडा उर्फ टोंटो, बर्मामाइंस हनुमान मंदिर के पास रहने वाले बिट्टू कालिंदी, टूईलाडुंगरी निवासी सागर कालिंदी, वासुदेव बेहरा, रवि महानंद, सिदगोड़ा टाटा लाइन निवासी अमित लोहरा उर्फ गोलू, बर्मामाइंस निवासी रोहित कुमार जयसवाल उर्फ धरती, गुरमीत उर्फ गोलू और चाईबासा निवासी पंकज शर्मा शामिल है। उनके पास से होंडा शाइन संख्या जेएच 05 सीएच 27907, हीरो डीलक्स ओ आर 14टी 0602, स्कूटी जेएच 05 एयू 8581, हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस जेएच 05 जे 9671, एक्टिवा जेएच 05 डीई 4586 और हीरो स्पेलेंडर प्लस जेएच 05 जी 0776 को जब्त किया है। गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में अवर निरीक्षक की टीम कुंदन कुमार सिंह, रितेश तिग्गा, गोपाल कृष्णा, नीलेश कुमार, अरविंद कुमार और दिलीप कुमार राम ने सब को पकड़ा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *