कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल के छह बार के CM रहे वीरभद्र सिंह का निधन

मिरर मीडिया : लंबी बीमारी के बाद बुधवार तड़के 3.40 मिनट पर हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में बुधवार तड़के 3.40 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

सूत्रों कि माने तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से सोमवार से वीरभद्र सिंह वेंटिलेटर पर थे।दो दो बार कोरोना को मात देने के बाद भी उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं। वीरभद्र सिंह यूपीए सरकार में भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ। वीरभद्र सिंह वर्ष 1983 से 1990, 1993 से 1998, 1998, फिर 2003 से 2007 और 2012 से 2017 में हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles