9.4 C
New York
Thursday, March 28, 2024

Buy now

फ़िल्मी जगत के मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की आयु में निधन

मिरर मीडिया : फ़िल्मी जगत के मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भूपिंदर सिंह की पत्नी मिताली सिंह के अनुसार, गायक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। भूपिंदर सिंह का पिछले 10 दिनों से अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात में ही करीबी लोगों की मौजूदगी में सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

अपने करियर में, भूपिंदर सिंह ने अपने सदाबहार गीतों जैसे ‘होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा’, ‘दिल ढूंढता है’, ‘दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता’, ‘किसी नज़र को तेरा इंतजार’ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया था। गायक और गिटारवादक भूपिंदर सिंह का निधन फिल्म उद्योग, खासकर संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय हूँ, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ। विविध विषयों पर गहराई से शोध करके और उन्हें अपने विशिष्ट नजरिए से प्रस्तुत करके, मैंने पाठकों के बीच एक विश्वसनीय नाम बनाया है। मेरी लेखनी में ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक परिवर्तनों और नवीनतम घटनाओं का समावेश होता है, जिससे पाठकों को विस्तृत और सटीक जानकारी मिलती है। मेरा उद्देश्य है कि समाचार को सच्चाई के साथ पेश किया जाए, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन आए। मेरे लेखन का मूल मंत्र है - निष्पक्षता

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles