बिहार-झारखंड में मौसम का अलर्ट: आंधी, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

KK Sagar
1 Min Read

देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है, जिससे कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

बिहार के पटना, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई तक राज्य में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है। पिछले दिन भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

वहीं झारखंड के दुमका और देवघर सहित कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, अनावश्यक बाहर न निकलें और बिजली गिरने या तेज हवाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....