झारखंड में तेजी से बदल रहा है मौसम का मिजाज, दिन में धूप और रात में ठंड का एहसास

Anupam Kumar
1 Min Read

झारखंड: दुर्गा पूजा के बाद से ही धीरे-धीरे पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसके साथ ही लोगों को अब ठंड का एहसास भी होने लगा है। दिन में तेज धूप पड़ रही है, जबकि सुबह और रात को ठंड महसूस हो रही है। मौसम में यह बदलाव ग्रामीण और वन क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल रहा है।
धनबाद की बात करें तो यहां आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। उसके बाद दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। रात में ठंडक थोड़ी कम रहेगी।
वहीं,बोकारो में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तरह बना रहेगा। मौसम में आर्द्रता 47 प्रतिशत के आसपास और हवा की रफ्तार चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी।

इसके अलावा चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। पलामू व लातेहार में अधिकतम तापमान यथावत है। न्यूनतम तापमान में कमी हुई है। अधिकतम तापमान में अपने बिंदू पर कायम व न्यूनतम तापमान में 0.1 डिसे की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को रात में ठंड का एहसास होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *