HomeधनबादDhanbadपूरे देश में धनबाद रेल मंडल बना फिर नंबर वन : राजस्व...

पूरे देश में धनबाद रेल मंडल बना फिर नंबर वन : राजस्व बढ़ोतरी कर बनाया वर्चस्व

मिरर मीडिया : लगतार उपलब्धि प्राप्त कर एक बार फिर धनबाद रेल मंडल ने अपनी ख्याति प्राप्त की है। चाहे माल़ ढुलाई की बात हो या टिकट मे राजस्व बढ़ोतरी की बात धनबाद रेल मण्डल अक्टूबर महीने में भी प्रथम रहा है। इसके अलावा देश के विकास में सबसे अधिक ट्रांसपोर्टिंग कराने वाला मंडल भी धनबाद मंडल है।

वहीं पूरे मामले पर जानकारी देते हुए डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि कमाई के मामले में धनबाद रेल मंडल ने दूसरे रेल मंडलो  को एक बार फिर पिछाड़ दिया है। टिकट के साथ यात्रा करने में बढ़ोतरी हुई है उन्होंने बताया कि बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी काफी मददगार साबित हुई है। इस कार्रवाई के कारण ही ज्यादातर यात्री टिकट लेकर सफर कर रहे हैं।

इस साल अक्टूबर महीने में करीब 15 करोड़ माल ढुलाई में कमाई हुई है।  मीडिया की वजह से लोगों में जागरुकता भी आयी है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से ना सिर्फ खुल रही है, बल्कि अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच भी रही है। सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखते हुए RGM तकनीक मिले है जिसको रेल ग्राइंडिंग मशीन कहते हैं यह एक प्रकार का ट्रेन है जो पहियों की मरम्तिकरण करते रहेगी इससे यात्रियों को झटका नहीं लगेंगे और ट्रेन की लाइफ बढ़ जाएगी साथ ही यात्रियों  की सुविधा में विस्तार होगा।

इसके अलावा डीआरएम ने बताया कि छठ के मौके पर लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए और सामान्य यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए बहुत जल्द छठ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। प्राथमिकता के तौर पर मुजफ्फरपुर, गोरखपुर और सीतामढ़ी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। वहीं उन्होंने कहा कि रेल अंडर ब्रिज और LHS में कार्य चल रहे हैं बहुत जल्द यह पूरा कर लिया जाएगा।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular