जमशेदपुर : पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे प्रदेश दौरे के क्रम में जमशेदपुर पहुंचे। कोरोना काल मे बन्द स्कूल को खुलवाने में पासवा के प्रयास और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष रमन झा और प्रदेश पदाधिकारी के साथ जिला कमेटी के गठन पर चर्चा की जाएगी। कल दोपहर 11 बजे परिसदन में पत्रकारो से बात करेंगे। पासवा प्रदेश अध्यक्ष के जमशेदपुर पहुंचने पर उनका स्वागत जिलाध्यक्ष रमन झा, प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय, अरविंद कुमार, शुभम व रोहन झा ने किया।