‘कमांडर के आदेश पर सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया’, विजय सिन्हा के बयान के क्या हैं सियासी मायने?

Neelam
By Neelam
4 Min Read

सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमं6 बन गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ही मंगलवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नेता के रूप में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा था। विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखने को कमांडर का आदेश बताया।

खुद को बताया भाजपा की सिपाही

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया के एक सवाल के जवाब में विजय सिन्हा ने कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए उन्होंने वर्षों-बरस जमीन पर मेहनत की, पसीना बहाया। लहू बहाया, बलिदान दिया। आज कमल खिलाने का अवसर आया तो मैंने भाजपा की सिपाही के नाते अपने कमांडर के आदेश के अनुसार गठबंधन की राजनीति को लेकर चलने के लिए सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया। 

विजय सिन्हा को कहां एडजस्ट करेंगी बीजेपी?

पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के इस बयान को राजनीतिक दृष्टि के काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नीतीश कुमार कैबिनेट में विजय कुमार सिन्हा सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री थे। अपने कुछ महीनों के कार्यकाल में ही भूमि सुधार को लेकर कठोर कदम उठाये, जिससे आम लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सम्राट चौधरी सरकार में विजय कुमार सिन्हा को कहां एडजस्ट किया जाएगा। 

विजय कुमार सिन्हा का सियासी सफर

विजय कुमार सिन्हा के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1988 में बीजेपी के सदस्य बनने के साथ हुई थी। उनको बीजेपी का बूथ लेवल कार्यकर्ता बनाया गया था। हालांकि करीब सात साल में विजय कुमार सिन्हा बीजेपी ने अपना प्रभाव बढ़ा लिया। सन 2005 के चुनाव में बीजेपी ने उनको पहली बार लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। वे इस चुनाव में जीत गए, लेकिन उनकी यह सफलता अधिक समय तक कायम नहीं रह सकी। सन 2005 में ही बिहार में फिर से विधानसभा चुनाव हुए। इस चुनाव में वे सिर्फ 80 वोटों से हार गए। 2010 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में लखीसराय सीट पर विजय हासिल की। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा का विजय रथ कभी नहीं थमा। वे लगातार 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कभी अपनी विधानसभा सीट भी नहीं बदली।

पहली बार 2017 में बने मंत्री

विजय कुमार सिन्हा सन 2017 में पहली बार मंत्री बने थे। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उनको पहली बार 29 जुलाई 2017 को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उन्हें श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया था। बिहार में 25 नवंबर 2020 को नीतीश के नेतृत्व वाली नई सरकार गठित हुई तो विजय सिन्हा को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया। 28 जनवरी 2024 को सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया। सन 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एक बार फिर से सरकार गठित हुई। विजय कुमार सिन्हा को एक बार फिर से उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया।

Share This Article