‘अब तो बता दें सम्राट, दसवीं कब और कहां से की’, प्रशांत किशोर ने शैक्षणिक योग्यता पर उठाया सवाल

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुनार की जगह बिहार की कमान संभाली है। वो नीतीश कुमार जिन्होंने ना करीब दो दशकों तक बिहार का नेतृत्व बल्कि बिहार की दिशा और दशा भी तय की। नीतीश कुमार की पढ़ाई-लिखाई की बात की जाए तो वे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ राजनीति में आए थे। वहीं, नए सीएम सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता पर बड़ा सवाल

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन पर तीखा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता पर बड़ा सवाल खड़ा किया। उन्होंने मीडिया के सामने कहा, “सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम अब तो उन्हें बता देना चाहिए कि उन्होंने 10वीं पास कब और कहां से की।” किशोर ने कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि अगर उन्होंने 10वीं पास नहीं भी की है तो कोई बात नहीं, लेकिन राज्य के मुखिया होने के नाते उन्हें अपनी शिक्षा की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

पिछले दरवाजे से सीएम बनाया गया- पीके

वहीं, प्रशांत किशोर ने सम्राट के शपथ ग्रहण में किसी बड़े नेता के ना आने पर भी निशाना साधा। उन्होंने, कहा कि मुझे जो जानकारी बीजेपी से कोई बड़ा लीडर यहां (शपथ ग्रहण में) नहीं आया। किसी राज्य का मुख्यमंत्री या डिप्टी सीएम नहीं आया। ये दिखाता है कि जैसे 202 का मैंडेट पिछले दरवाजे से लिया गया है उसी प्रकार सम्राट चौधरी को भी पिछले दरवाजे से बीजेपी वालों ने मुख्यमंत्री बनाया है।

नीतीश के नाम पर बिहार के लोगों के साथ धोखा-पीके

प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नाम पर हुआ। कहीं न कहीं बिहार के लोगों के साथ धोखा हुआ है। आपको बताना चाहिए था कि छह महीने बाद नीतीश कुमार नहीं रहेंगे। आपने वोट लिया ’25 से 30 फिर से नीतीश’ और वोट लेने के बाद आप किसी दूसरे को मुख्यमंत्री बना रहे हैं। अब बिहार की जनता देखेगी वो (सम्राट चौधरी) कितना काम करते हैं।

‘नई बीजेपी’ में विवादित लोगों की पूछ-पीके

सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने पुराने आरोपों और विवादों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी पर लगे दागों पर अब तक कोई सफाई नहीं दी गई है। किशोर के अनुसार, यह ‘नई बीजेपी’ है, जहां ऐसे ही विवादित लोगों की पूछ होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बिहार की जनता पर एक ऐसा चेहरा थोपा है, जिसकी अपनी विश्वसनीयता पर सवाल हैं।

Share This Article