ई-रिक्शा में ऐसा क्या छुपा था? पुलिस ने देखा तो उड़ गए होश!

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर : क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विश्रामपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की तस्करी में इस्तेमाल हो रहे एक ई-रिक्शा को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 1,030 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को भी धर दबोचा है।

ब्रांडेड देशी शराब की बड़ी खेप बरामद
​थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा के जरिए अवैध शराब की एक बड़ी खेप लालगढ़ स्टेशन के आसपास पहुंचाई जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की।
​जब्त की गई शराब में टनाका देशी शराब 590 पीस, रॉयल डिलक्स 290 पीस, छबीली देशी शराब 150 पीस शामिल हैं।

बीएनएस और उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज
​मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्रामपुर थाने में कांड संख्या 66/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 274/275 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47ए के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब की खेप ढोने में इस्तेमाल ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है।

Advertisement
Share This Article