आशिक़ मिजाज मनीष दुबे जहां भी रहा, वहीं दिल दे बैठा : उसकी हरकतों से पत्नी भी दुखी : इस बार ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या को रास्ते से हटाने की बात पर बुरे फंसे

mirrormedia
5 Min Read

मिरर मीडिया : अभी पीसीएस ज्योति मौर्या और आशिक मनीष दुबे की आशिकी के कथित किस्से
अपने सुर्खियों में बना है। लेकिन जांच के बाद आश्चर्य ये है कि होमगार्ड के जिला कमांडेंट मनीष दुबे की यह पहली आशिकी नहीं है। उनके लिए ज्योति मौर्या इकलौती नहीं हैं। आशिक मिजाज वाले मनीष दुबे इससे पहले भी कई बार इश्क लड़ा चुके हैं। एक मामला अदालत में भी लंबित है।

मनीष दुबे हर पोस्टिंग पर किसी ना किसी लड़की से उनके संबंध रहे हैं। आशिकी तक तो ठीक था, लेकिन अब ज्योति मौर्या के पति को रास्ते से हटाने की बात कहकर मुश्किल में आ चुके हैं। फिलहाल तो उन्हें सस्पेंड किया गया है, लेकिन अगली कार्रवाई उन्हें बर्खास्त करने और एफआईआर दर्ज करने की भी हो सकती है। महकमे के आला अधिकारियों के मुताबिक ऐसा होने पर उनके साथ ज्योति मौर्या भी मुश्किल में आ सकती हैं।

बता दें कि ज्योति मौर्या के साथ इश्क के मामले में मनीष दुबे कानून के शिकंजे से निकल गए हैं। डीजी होमगार्ड बीके मौर्य के अनुसार ज्योति-मनीष के रिश्तों के मामले में कानून उनके खिलाफ नहीं है। लेकिन आलोक मौर्या को रास्ते से हटाने की बात करना जुर्म है। इसमें पुलिस केस से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसा होने पर केवल मनीष दुबे ही नहीं, ज्योति मौर्या भी फसेंगी। मुश्किल में दोनों आएंगे। अफसरों के मुताबिक मनीष दुबे की आशिक मिजाजी पहले से चर्चा में है। लेकिन अब तक वह इसलिए बचते आ रहे हैं कि इसमें कोई अपराध नहीं है। आलोक मौर्या को रास्ते से हटाने की बात कर अपराध तो उन्होंने अब किया है।

इधर संभावना तो यह भी है कि अब मनीष दुबे की पत्नी भी उनके खिलाफ मुखर हो सकती हैं। स्थिति यहां तक आ गई है कि उनकी हरेक पोस्टिंग की जांच होने जा रही है। दरअसल झांसी में तैनाती के दौरान मनीष को एक लड़की से प्यार हुआ था। लेकिन जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो मनीष मैदान छोड़ कर भाग गए। यहां से अमरोहा पहुंचे तो एक महिला पत्रकार के साथ प्यार का चक्कर चलाया।

यहां तो मनीष दुबे ने आर्य समाज मंदिर में शादी भी की, लेकिन जब लड़की ने पत्नी का हक मांगना शुरू किया तो ये फिर से भाग गए। इसके बाद लड़की कोर्ट चली गई। यह मामला फिलहाल विचाराधीन है. इसके बाद मनीष दुबे ने ज्योति मौर्या पर डोरे डाले। दो साल तक उनका प्रेम प्रसंग बहुत अच्छा चला, लेकिन अब वह ज्योति मौर्या के पति को रास्ते से हटाने की बात कहकर मुश्किल में आ गए हैं। बता दें कि मनीष दुबे ने जितने भी रिश्ते बनाए, सब अपनी ब्याहता पत्नी के रहते हुए बनाए। इन सभी रिश्तों को जांच टीम ने सरकारी रिकार्ड में दर्ज किया है।

डीजी होमगार्ड ने इन सभी मामलों की जांच के बाद मनीष के खिलाफ एफआईआर की संस्तुति कर दी है। चूंकि वह राजपत्रित अधिकारी हैं, इसलिए कुछ जरूरी औपचारिकताओं के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उनके सीनियर अफसर भी मानते हैं कि एक यंग और एनरजेटिक अफसर ने अपनी सारी ऊर्जा आशिकी में लगा दी। जहां भी रहा, वहीं दिल दे बैठा। उसकी इन्हीं हरकतों से पत्नी भी दुखी है। अब तक तो मनीष ने किसी तरह उसे पटा रखा है। लेकिन उसकी एक पुरानी दरख्वास्त डीजी दफ्तर में आज भी पड़ी है। बहुत संभव है कि वह एक बार फिर से मुखर हो जाए। दरअसल ज्योति मौर्या का आलोक से तलाक मामला अदालत में है। मनीष की आर्य समाज मंदिर वाली शादी का मामला भी अदालत में है। ऐसे में मनीष की पत्नी भी खुद को ज्यादा समय तक नहीं रोक पाएगी।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *