ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला दो मासूम बच्चों के साथ लापता

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर:कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर से एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता महिला की पहचान लैला कुमारी के रूप में हुई है जो ट्यूशन पढ़ाने का काम करती हैं। गुरुवार शाम करीब 4 बजे वह अपने घर के पास ही एक फ्लैट में पढ़ाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम 6 बजे तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने काफी खोजबीन की और रेलवे स्टेशन सहित कई संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन लैला कुमारी और उनके दोनों बच्चों आर्यन और हर्षित का कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह महिला के देवर दिनेश साहू ने कदमा थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के संपर्कों और संभावित ठिकानों की छानबीन कर रही है।

Share This Article