HomeJharkhand Newsसोलह श्रृंगार कर महिलाएं पहुंची मंदिर, वट वृक्ष का पूजन कर अखंड...

सोलह श्रृंगार कर महिलाएं पहुंची मंदिर, वट वृक्ष का पूजन कर अखंड सौभाग्य की कामना

जमशेदपुर : वट सावित्री का व्रत आज महिलाएं उत्साह से मना रही है। अखंड सौभाग्य व पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुबह से ही नगर के वट वृक्षों की पूजा करने बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ी हैं। साजो श्रंगार कर पहुंची महिलाएं वट वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधकर अखंड सौभाग्य की कामना कर रहीं है।

नगर के शीतला माता मंदिर, मनोकामना मंदिर मंदिर समेत सभी मंदिरों में भारी भीड़ लगी हुई है। पूजा की थाली लेकर महिलाएं वट सावित्री व्रत की पूजा करने निकली। कई मंदिरों में तो महिलाओं की इतनी भीड़ है कि वट वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधने अपनी बारी का इंतजार भी महिलाओं को करना पड़ रहा है।

वट वृक्षों के समीप व्रत की कथा भी पुरोहित सुना रहे है। महिलाएं पूजन के बाद इस कथा को बड़े ही मन से सुन रही है। कई जगहों पर महिलाओं ने घर पर ही वट वृक्ष की डाल लाकर पूजन किया और अपने पति की लंबी उम्र के साथ सुख-समृद्धि की कामना की। पुराणों के अनुसार यह व्रत सावित्री द्वारा अपने पति को पुन: जीवित करा लेने की स्मृति में रखा जाता है। वट वृक्ष की पूजा अखंड सौभाग्य व अक्षय उन्नति के लिए की जाती है।

Most Popular