बिना समय गवाएं गुरुद्वारा विकास के लिये करना है काम

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा के नवनियुक्त मुख्य सेवादार निशान सिंह ने अपनी जीत को संगत और टीम की जीत करार दिया है। वर्ष 2022 से 2025 तक के लिए साकची की संगत द्वारा चुने गए प्रधान निशान सिंह ने जीत के अगले दिन सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा कि बिना समय गवाये गुरुद्वारा विकास के काम में लग जायेंगे। क्योंकि अपने घोषणा पत्र में किये गए वायदों को अतिशीघ्र लागू करना है। सोमवार को निशान सिंह के स्वागत का दौर चलता रहा इसी क्रम में उन्हें साकची गुरुद्वारा बस्ती और काशीडीह की संगत ने गुलदस्ता और सरोपा देकर स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कहा की पदभार की औपचारिकतायें पूरी करने के बाद जल्द ही अपनी कमिटी का गठन कर सदस्यों की घोषणा करेंगे। निशान सिंह ने साकची की संगत का तह-ए-दिल से धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उनकी जीत से जुड़े हर एक शख्स को, वोटरों को उनके विश्वास के लिए करबद्ध धन्यवाद दिया। साकची गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार ने कहा कि संगत की इस जीत में उनकी टीम के प्रत्येक सदस्य का योगदान मायने रखता है परन्तु कुछ सदस्यों के विशेष समर्पण के वे कायल हैं। निशान सिंह ने कहा परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, सतबीर सिंह गोलडू, रॉकी सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, राजू मारवाह, हरमिंदर सिंह मिंदी, महेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, हरदयाल सिंह, शर्दूल सिंह, सतनाम सिंह सिद्धू , सुखविंदर सिंह निक्कू, बलजीत संसोआ, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छितै, सुखदेव सिंह, अमरपाल सिंह और अन्य सदस्यों का वे विशेषरूप से धन्यवाद करते हैं जिनकी कड़ी मेहनत की बदौलत संगत ने आखिरकार परिवर्तन कर दिखाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *