डिमना डैम में डूबने से युवक की मौत

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में नहाने गए मोहम्मद अख्तर की मौत हो गई। उसके साथ उसका भांजा तुफैल भी था। मोहम्मद अख्तर साकची के मोहम्मडन लाइन का रहने वाला था। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अख्तर अपने भांजे को लेकर डिमना लेक गया था। इस दौरान वह डैम में नहाने के लिए कूद पड़ा और गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बाद में आस-पास के लोगों की मदद से उसे निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *