अवैध कोयला खनन पर CISF का प्रहार, कतरास में दूसरे दिन भी बंद कराए गए मुहाने

Reena Sharma
2 Min Read

बालुंजाबाद में अवैध मुहानों पर कार्रवाई

बाघमारा। एरिया 4 कतरास क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन भी रामकनाली थाना क्षेत्र के बालुंजाबाद में अवैध मुहानों की भराई कराई। कार्रवाई के दौरान अवैध मुहानों को पूरी तरह बंद किया गया।

मुहानों की पूर्ण भराई का निर्देश

कार्रवाई का नेतृत्व CISF के इंस्पेक्टर कर रहे थे। CISF के सेक्टर कमांडर ने भी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान CISF के एरिया कमांडर को अवैध मुहानों की पूर्ण रूप से भराई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सूचना पर CISF ने तेज की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध कोयला कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर CISF ने कार्रवाई करते हुए कई मुहानों को बंद करवाया।

सख्ती के बाद तस्करों में हड़कंप

बताया जा रहा है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोयला चोरी और अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। इसके बाद CISF के डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में जिलेभर में निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसका असर लगातार दिखाई देने लगा है और कोयला तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Share This Article