अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिटी अपार्टमेंट की छठी मंजिल की छत पर सोमवार को जनरेटर हाउस में अचानक आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख अपार्टमेंट में काम कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई आग

सूचना मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने में जुट गए। एहतियात के तौर पर अपार्टमेंट में काम कर रहे लोग नीचे उतर गए।

फायर विभाग को दी गई सूचना

आग की सूचना फायर विभाग को भी दी गई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझने से इसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

तत्परता से टला बड़ा हादसा

आग जनरेटर हाउस में लगी थी। सिक्योरिटी गार्ड और लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। लोगों का कहना है कि देरी होने पर स्थिति गंभीर हो सकती थी।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

घटना के बाद कुछ देर तक अपार्टमेंट परिसर में दहशत का माहौल रहा। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Share This Article