बाघमारा। महुदा-भाटडीह तेतुलिया के 14 नंबर चानक के पास सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 12 टन अवैध कोयला जब्त किया। वहीं 05 नंबर श्मशान घाट मुरलीडीह नदी किनारे अवैध मुहानों की भराई भी कराई गई। जब्त कोयला स्थानीय प्रबंधन को सौंप दिया गया।
ट्रकों से खपाने की थी तैयारी
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में पता चला कि अवैध कोयले का भंडारण कर उसे ट्रकों के जरिए अन्य जगहों पर भेजने की तैयारी थी। सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई कर योजना को विफल कर दिया।
संयुक्त टीम ने संभाली कार्रवाई
छापेमारी में सीआईएसएफ के अधिकारी-जवान, बीसीसीएल के नोडल अधिकारी और अन्य सुरक्षाकर्मी व प्रबंधन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अवैध कारोबारियों में हड़कंप
कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और कोयला परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

