BCCL में सतर्कता का संदेश बना सम्मान का आधार, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को CMD ने किया पुरस्कृत

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद। BCCL में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 का समापन हो गया। इस मौके पर BCCL मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने की। समारोह में निदेशक तकनीकी एवं संचालन संजय कुमार सिंह, निदेशक वित्त एवं मानव संसाधन राजेश कुमार और मुख्य सतर्कता अधिकारी दीप्ति पटेल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट क्षेत्रों को मिला सम्मान

अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों और सतर्कता विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं, DAV विद्यालय कोयला नगर के विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए पुरस्कृत किया गया।

कार्यसंस्कृति में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

कार्यक्रम के जरिए कार्यसंस्कृति में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। BCCL प्रबंधन ने सतर्कता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

Share This Article