अवैध कोयला खनन पर बड़ा प्रहार, 70 जवानों की मौजूदगी में 4 मुहाने बंद

Reena Sharma
1 Min Read

बाघमारा के एरिया-4 कतरास क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF, तेतुलमारी थाना और BCCL प्रबंधन ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान खास सिजुआ फुटबॉल ग्राउंड के पास संचालित चार अवैध मुहानों को भरकर बंद कर दिया गया।

सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई

अवैध खनन के खिलाफ अभियान सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ और शाम 5:45 बजे तक चला। कार्रवाई का नेतृत्व CISF के एरिया कमांडर ने किया।

सुरक्षा में तैनात रहे 70 जवान

अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए CISF के 70 जवान मौके पर मौजूद रहे। अवैध मुहानों को बंद करने के लिए दो JCB मशीनों की मदद ली गई।

40 हाईवा ओबी से भरे गए मुहाने

कार्रवाई के दौरान करीब 40 हाईवा ओवरबर्डन (OB) डालकर चारों मुहानों को मजबूती से बंद किया गया, ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

इस कार्रवाई से अवैध खनन में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध उत्खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article