उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर एसएसएलएनटी अस्पताल परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग के निर्माण और मौजूदा भवन के जीर्णोद्धार की योजना पर चर्चा हुई।
अस्पताल परिसर की सफाई का लिया जायजा
निरीक्षण दल ने परिसर में चल रहे जंगल और झाड़ियों की सफाई के कार्य की प्रगति देखी। अस्पताल परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।
एमसीएच विंग के लिए स्थल का मूल्यांकन
सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक, भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं और पीएमयू टीम ने प्रस्तावित एमसीएच विंग के लिए जमीन और स्थल का तकनीकी आकलन किया।
पुराने भवन के जीर्णोद्धार की तैयारी
मौजूदा अस्पताल भवन की स्थिति की समीक्षा कर जरूरी मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई, ताकि मरीजों को असुविधा न हो।
तकनीकी प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश
सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार ने सफाई कार्य में तेजी लाने और निर्माण व जीर्णोद्धार से जुड़े तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

