बाघमारा। भारत सरकार की जीरो कोल लीकएज टॉलरेंस पॉलिसी के तहत सीआईएसएफ इकाई बीसीसीएल धनबाद ने अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ अभियान तेज किया है। 26 सितंबर को भौर्रा मुंडा बस्ती के पास छापेमारी में करीब 200 किलो अवैध कोयला जब्त किया गया।
भौर्रा में 16 स्थानों पर छापेमारी
एरिया-11 के भौर्रा क्षेत्र में 16 संवेदनशील स्थानों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध कोयला बरामद कर जब्त किया गया।
गोविंदपुर में जागरूकता और फ्लैग मार्च
एरिया-03 में मानसिक स्वास्थ्य और साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर जागरूकता कक्षाएं आयोजित की गईं। एसपी एक्का के नेतृत्व में AKC कैंप से NAKC चेक पोस्ट तक फ्लैग मार्च भी किया गया।
कतरास में अवैध कोयला नष्ट
एरिया-04 के भूमि माइंस के ऊपर अवैध रूप से जमा कोयले को QRT-01 की सूचना पर रेड टीम ने कार्रवाई कर नष्ट कर दिया।
सिजुआ में बच्चों के लिए प्रतियोगिता
एरिया-05 में हिंदी पखवाड़ा के तहत बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान बच्चों के बीच मिठाई, फल और स्नैक्स वितरित किए गए।
रेलवे साइडिंग पर श्रमिकों की हड़ताल
एरिया-06 में BNR और बोरागढ़ रेलवे साइडिंग पर BCKU व जनता मजदूर संघ के झंडे तले श्रमिकों ने लोडिंग-ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद कर दिया। प्रबंधन की वार्ता विफल रहने के बाद हड़ताल जारी है।

