बरसात में ढहा गरीब का आशियाना, नए मकान के लिए बीडीओ से लगाई गुहार

Reena Sharma
1 Min Read

जामताड़ा के फतेहपुर प्रखंड स्थित निमडंगाल टोला में भारी बारिश के कारण जितेंद्र दास का दो कमरे का मिट्टी का मकान 25 सितंबर की रात करीब 10 बजे ढह गया। घर गिरने के बाद परिवार रिश्तेदार के यहां रहने को मजबूर है। पीड़ित ने बीडीओ सह सीओ को आवेदन देकर नए मकान की मांग की है।

घटना की जानकारी पर पहुंचे मनोज गोस्वामी

मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन

मनोज गोस्वामी ने कहा कि प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को जल्द आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने गरीब परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

Advertisement

रिश्तेदार के घर में ले रहा शरण

जितेंद्र दास ने बताया कि घर गिरने के बाद परिवार के पास रहने के लिए अपना आशियाना नहीं बचा है। फिलहाल रिश्तेदार के घर में रह रहे हैं।

सर्वे कर जल्द मकान देने की मांग

पीड़ित ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराने और नया मकान उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को सुरक्षित रहने की जगह मिल सके।

Share This Article