धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग, 384 यात्री पकड़े गए; 2.87 लाख जुर्माना

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद मंडल में 26 सितंबर को दिन-रात मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में बिना टिकट, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा और बिना बुक सामान के साथ सफर करने वाले 384 यात्री पकड़े गए। इनसे 2,87,455 रुपये जुर्माना वसूला गया।

स्टेशनों और ट्रेनों में हुई जांच

चेकिंग टीमों ने धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकटों की जांच की।

यात्रियों को दी गई सख्त हिदायत

पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की हिदायत दी गई। मंडल में लगातार टिकट जांच अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Advertisement

अनारक्षित काउंटर पर दिखी भीड़

अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई।

सही टिकट और श्रेणी में यात्रा की अपील

धनबाद मंडल ने यात्रियों से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश से पहले उचित टिकट लेने और टिकट में दर्ज श्रेणी के अनुसार ही यात्रा करने की अपील की है।

Share This Article