कोयला चोरी पर सीआईएसएफ-बीसीसीएल का शिकंजा, 166 वाहनों की जांच

Reena Sharma
2 Min Read

बाघमारा: धनबाद कोयलांचल के संवेदनशील क्षेत्रों में कोयला चोरी, अवैध परिवहन और अवैध खनन पर रोक के लिए सीआईएसएफ यूनिट और बीसीसीएल धनबाद ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। बरोरा, गोविंदपुर, कतरास, सिजुआ, धनसार, पुटकी, बस्ताकोला, जियलगोरा, भौंरा और बाघमारा समेत विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों और दस्तावेजों की जांच की गयी।

166 वाहनों की हुई जांच

अभियान के दौरान कुल 166 कोयला-लोड वाहनों की जांच की गयी। इनमें 140 वाहनों का सत्यापन एम-परिवहन ऐप के माध्यम से किया गया। चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप और परिवहन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गयी।

दस्तावेजों में नहीं मिली गड़बड़ी

जांच के दौरान सभी वाहनों और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। अधिकारियों के अनुसार किसी भी वाहन में अनियमितता, संदिग्ध गतिविधि या दस्तावेजी विसंगति नहीं मिली।

Advertisement

जीरो कोल लीकेज पर जोर

अभियान का उद्देश्य ‘जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ को प्रभावी तरीके से लागू करना है। इसके तहत कोयला चोरी और अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए विशेष जांच और निगरानी अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की जाएगी।

Share This Article